अफगानिस्तान में हालात बेहद नाजुक है। अफगानिस्तान में तालिबान का राज होने से लोगों में खौफ बढ़ गया है। हर कोई अफगानिस्तान से बाहर सुरक्षित जगहों में जाने की कोशिशों में लगा हुआ है। वही अब तालिबान ने महिलाओं के लिए भी कड़े नियम लागू कर दिए है।
यह है तालिबान द्वारा लागू नियम-
तालिबान द्वारा महिलाओं पर लागू किए गए नियमों में अब महिलाएं अपने करीबी रिश्तेदार के बगैर बाहर सड़कों पर नहीं निकल सकतीं। घर से बाहर निकलने पर बुर्का अनिवार्य होगा। पुरुषों को महिलाओं के आने की आहट न सुनाई दे, इसलिए हाई हील्स पर बैन लगा दिया है। महिलाएं टाइट कपड़े नहीं पहन सकती । सार्वजनिक जगह पर अजनबियों के सामने महिला तेज बोल नही सकती। ग्राउंड फ्लोर के घरों में खिड़कियां पेंट होनी चाहिए, जिससे घर के अंदर की महिलाएं खिड़की से बाहर न दिखे। महिलाएं फोटो नहीं खिंचवा सकती हैं, न ही उनकी तस्वीरें अखबारों, किताबों और घर में लगी हुई दिखनी चाहिए। हर जगहों से महिला शब्दों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाएं घर के बाहर खड़ी नहीं हो सकती। सार्वजनिक भीड़ में शामिल नहीं हो सकती है। यहां तक कि अब महिलाओ को नेल पेंट भी लगाने से मना किया गया है। महिलाएं अपनी मर्जी से शादी भी नहीं कर सकती।
नियम नहीं मानने पर ऐसी सजा-
तालिबान अपने खौफनाक सजा के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में अगर किसी ने तालिबान के नियम नहीं माने तो उसे तालिबान खौफनाक सजा देता है।
More Stories
अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव 2024: शुरू हुआ लोकतंत्र का उत्सव, मतदान जारी
IPL 2024: आज लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स, देखें शेड्यूल
अल्मोड़ा: जंगल की आग से नुकसान, चपेट में आई मतदान कर्मी की बाइक जली