Site icon Khabribox

टनकपुर: प्रेमी से हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय किशोरी ने गटका जहर, मौत

यहां 18 वर्षीय किशोरी ने जहर गटक  अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । गंभीर हालत में परिजन उसे सुशीला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान किशोरी की मृत्यु हो गई ।

छोटी सी कहा सुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार टनकपुर निवासी 18 वर्षीय मीना पुत्री रमेश ने   शनिवार की शाम जहर खा लिया । जिसके बाद उसके परिजन उसे सुशीला अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां रविवार को इलाज के दौरान किशोरी की मृत्यु हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी का सेना में तैनात एक युवक से प्रेम प्रसंग था और शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद  किशोरी ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।


Exit mobile version