अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में शारदा पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा तनिष्का साह ने कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अल्मोड़ा जिले होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तनिष्का ने 93% अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान (सेकंड टॉपर) हासिल किया है। तनिष्का, अल्मोड़ा के गंगोला मोहल्ला की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। तनिष्का की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिजनों का अटूट सहयोग रहा है।
प्रतिशत: 93% (कॉमर्स स्ट्रीम)
स्थान: सेकंड टॉपर (शारदा पब्लिक स्कूल)
दी शुभकामनाएं
तनिष्का एक साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता, हिमांशु साह, पेशे से ठेकेदार व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के विभाग संयोजक के दायित्व पर हैं और माता, रीना साह, एक कुशल गृहणी हैं। तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी प्रधानाचार्या व शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया है। तनिष्का की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा व स्कूल प्रबंधन और नगर निगम महापौर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, पार्षद व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर महासचिव दीपक चन्द्र जोशी, अरविंद चंद्र जोशी, हेमलता वर्मा, अनिल वर्मा, कमल सिंह बिष्ट (राहुल), नीरज थापा (बिट्टू), सुनील कुमार यादव, सौरभ साह, अतुल वर्मा, सुधांशु साह, कैलाश छिमवाल, मनीष तिवारी, प्रोफेसर अराधना शुक्ला, बहादुर सिंह लटवाल, नंदन फर्त्याल, राजेंद्र सिंह लटवाल, कमलेश कनवाल, पवन नगरकोटी व आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।