Site icon Khabribox

गेस्ट हाउस में शिक्षिका ने लगाई फांसी, तीन महिला सहकर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार में अंबाला निवासी एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिक्षिका उत्तरी हरिद्वार के एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। कमरे का दरवाजा सुबह देर तक न खुलने पर गेस्ट हाउस कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।

महिला सहकर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

मृतक‌ शिक्षिका‌ की पहचान सविता निवासी 82 ग्रेटर कालोनी जंदली, अंबाला सिटी, हरियाणा के रूप में हुई है। मृतका के कमरे से पुलिस ने दो पन्नाें का सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में मृतका ने कालेज में कार्यरत अपनी तीन महिला सहकर्मियों पर उत्पीड़न किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Exit mobile version