Site icon Khabribox

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, सितंबर में होगा आगाज, यहां देखें टीम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।

9 सितंबर से UAE में होगा आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप का आगाज सितंबर में होगा। एशिया कप के 17वें एडिशन का आयोजन 9 सितंबर से UAE में होना है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। शुभमन गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा थी। उन्हें एशिया कप की टीम में उप-कप्तान भी बनाया गया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर।

Exit mobile version