Site icon Khabribox

T20 World Cup 2024 फाइनल में मालामाल हुई टीम इंडिया, देखें किसने जीता कौन सा अवार्ड

टी20 विश्व कप 2024 का समापन हो गया है। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत की एतिहासिक जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके साथ ही भारत दूसरी बार चैंपियन बना। इससे पहले 2007 में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताब जीता था। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है। पहली बार 1983 और दूसरी बार 2011 में। अगर आईसीसी ट्रॉफी की बात करें तो भारत को यह ट्रॉफी 13 साल बाद मिली है। टीम इंडिया ने 13 साल का सूखा समाप्त करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

T20 World Cup 2024 फाइनल में किसने जीता कौन सा अवार्ड, देखें

🏏🏏प्लेयर ऑफ द मैच- विराट कोहली (76 रन, 59 गेंद)- $5000
🏏🏏प्लेयर ऑफ द सीरीज- जसप्रीत बुमराह (9 विकेट, चार पारियां)- $15000
🏏🏏स्मार्ट कैच ऑफ द मैच- सूर्यकुमार यादव- $3000
🏏🏏T20 विश्व विजेता भारत को ₹20.37 करोड़ और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को ₹10.64 करोड़ रुपये इनाम के रूप में दिए गए हैं।

Exit mobile version