Site icon Khabribox

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला यह मौका, यहां देखें खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की है।

भारतीय टीम का ऐलान

बीसीसीआई ने 27 दिसंबर को भारतीय टीम का ऐलान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से आयुष म्हात्रे को मिली है। टीम में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आएंगे। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर प्रोटियाज टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए आयुष म्हात्रे को आराम दिया गया है‌ और उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी कप्तानी संभालेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत अपना अंडर-19 विश्व कप अभियान 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद भारतीय टीम 17 जनवरी को उसी मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगी। वहीं 24 जनवरी को वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी।

अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया

आयुष म्हात्रे (C), विहान मल्होत्रा ​​(VC), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश सिंह (wk), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन शामिल हैं।

Exit mobile version