Site icon Khabribox

Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ODI के नये कप्तान बनें शुभमन गिल, बतौर बैटर खेलेंगे रोहित शर्मा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच के लिए शेड्यूल के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैंस को नया झटका दिया है।

वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वाड के ऐलान में कुछ बड़े फैसले किए हैं। जिसमें शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप दी गई है। इसके साथ ही गिल टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में लीडरशिप रोल में नजर आएंगे। वह टेस्ट और वनडे में कप्तान के अलावा टी20 फॉर्मेट में उप-कप्तान भी हैं। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर से खेला जायेगा।

ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारत का स्क्वाड

वनडे टीम

जिसमें शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

टी20 टीम

जिसमेंसूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Exit mobile version