Site icon Khabribox

टिहरी गढ़वाल: कल से होमगार्ड्स स्वयंसेवक भर्ती की शारीरिक परीक्षा, अनुक्रमांक वार शेड्यूल जारी, देखें

टिहरी गढ़वाल। कार्यालय जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड्स टिहरी गढ़वाल द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

यहां होगी परीक्षा

जिसमें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून के आदेशों के अनुपालन में टिहरी गढ़वाल में 57 पुरुष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा 06 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा राजकीय इण्टर कॉलेज जाजल (नियर पुलिस चौकी जाजल) के खेल मैदान पर प्रातः 06:00 बजे से आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा के दिन अपने समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्र और आवेदन जमा करते समय कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र/अनुक्रमांक/पावती अनिवार्य रूप से मूल रूप में साथ लाने होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने डाक से आवेदन किया था, वे अपना अनुक्रमांक/टोकन नम्बर 05.06.2026 तक प्रत्येक दशा में कार्यालय से प्राप्त कर लें।
​अनुक्रमांक के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम

​शारीरिक परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए अनुक्रमांक वार तिथियां निर्धारित की गई हैं, जो इस प्रकार हैं
• ​06 जून 2026: अनुक्रमांक 10001 से 10250 तक
• ​08 जून 2026: अनुक्रमांक 10251 से 10500 तक
• ​09 जून 2026: अनुक्रमांक 10501 से 10750 तक
• ​10 जून 2026: अनुक्रमांक 10751 से 11000 तक
• ​11 जून 2026: अनुक्रमांक 11001 से 11250 तक
• ​12 जून 2026: अनुक्रमांक 11251 से 11500 तक
• ​13 जून 2026: अनुक्रमांक 11501 से 11750 तक
• ​15 जून 2026: अनुक्रमांक 11751 से 12000 तक
• ​16 जून 2026: अनुक्रमांक 12001 से 12250 तक
• ​17 जून 2026: अनुक्रमांक 12251 से 12512 तक

Exit mobile version