Site icon Khabribox

तेजस्वी प्रकाश बनी बिग बॉस 15 की विजेता, जीती 40 लाख रुपये की प्राइज मनी

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश रही। वहीँ दूसरे स्थान पर
प्रतीक सहजपाल व तीसरे स्थान पर करन कुंद्रा रहे ।
तेजस्वी ने न सिर्फ 40 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती, बल्कि उन्हें नागिन 6 में काम करने का ऑफर भी दिया गया है ।

करण कुंद्रा टॉप 3 में शामिल

करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के साथ टॉप 3 में थे ।  पर टॉप 3 में पहुंच कर प्रतीक सहजपाल करण कुंद्रा को हराने में कामयाब रहे । कम वोटों के आधार पर करण कुंद्रा टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना पाये । वहीँ शमिता शेट्टी भी ट्रॉफी जीतने से चूंक गयी । वह तीन बार इस शो का हिस्सा बन चुकी है । निशांत भट्ट बिग बॉस 15 के टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे ।  पर फाइनल में पहुंच कर उन्होंने 10 लाख रुपये का सूटकेस उठा कर खुद को विनर की रेस से बाहर कर लिया ।

Exit mobile version