Site icon Khabribox

नैनीताल से हरिद्वार जा रहा टैम्पो ट्रेवलर पलटा, 10 पर्यटक घायल

हल्द्वानी:  नैनीताल से महाराष्ट्र के पर्यटकों को लेकर आ रह एक टेंपो ट्रेवलर कालाढूंगी के पास जंगलों में पलट गया। टैम्पो ट्रेवलर में तैनात 10 महिलाएं घायल हो गई। गंभीर हालत में सभी एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

नैनीताल का अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद टैम्पो ट्रेवलर से हरिद्वार के लिए निकली

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र नागपुर निवासी 10 महिलाएं 3 दिन पहले नैनीताल घूमने आयी थी। गुरुवार को सुबह वह नैनीताल का अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद टैम्पो ट्रेवलर से हरिद्वार के लिए निकली। नैनीताल से कालाढूंगी को लेकर ट्रैवलर निकला। कालाढूंगी  पहुंचने से पहले जंगल में अचानक चालक का टैम्पो ट्रेवलरपर संतुलन खो बैठा और ट्रैवलर  टकराकर पलट गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 ने सभी घायलों को एसटीएच पहुंचाया गया। पर्यटकों के सिर हाथ व पांव में चोट आयी है। सभी की हालत स्थित बतायी जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डाक्टरों की टीम घायलों की हालत पर नजर रख रही है।

Exit mobile version