Site icon Khabribox

रूस के मॉस्को में आतंकी हमला, अब तक 115 लोगों की मौत, कई घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। रूस की राजधानी मॉस्को हुई गोलीबारी में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। साथ ही बहुत से लोग घायल हो गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़ गई है।

मरने वालों की संख्या 115

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मॉस्को में एक समारोह स्थल पर हुई। जहां कई बंदूकधारियों ने भीड़ पर तोबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में 115 लोगों की मौत की खबर है। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। वहीं, 145 लोग घायल हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीधे तौर पर चार लोग शामिल हैं।  विधायक अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने आज शनिवार को टेलीग्राम पर इसकी सूचना दी।

मॉस्को के एक कन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी

राजधानी मॉस्को के एक कन्सर्ट हॉल यह गोलीबारी हुई। यह घटना शुक्रवार की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

Exit mobile version