Site icon Khabribox

श्रीनगर में पुलिस के वाहन पर आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 जवान घायल

श्रीनगर में एकबार फिर आतंकियों ने जवानों पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने श्रीनगर के जीवान इलाके में सशस्त्र पुलिस की 9वीं बटालियन पर हमला किया। इस हमले में 14 जवानों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बस पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

जानकारी के मुताबिक पंथा चौक-खोनमोह मार्ग पर भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) की 9वीं बटालियन के वाहन पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए। 4 जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की गई है।

Exit mobile version