Site icon Khabribox

भारत में टेस्ला की एंट्री, यहां खुला शोरूम, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरुआत हो‌ रही है।

टेस्ला ने अपने‌ पहले शोरूम के साथ की ऑफिशियल एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में टेस्ला ने अपने‌ पहले शोरूम के साथ ऑफिशियल एंट्री कर ली है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के पहले शोरूम का उद्घाटन किया। मुंबई के बीकेसी यानी बॉम्‍बे-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में टेस्‍ला का शोरूम खुल गया है। वहीं अब सवाल उठता है कि क्या टेस्ला भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी लगाएगी? इस पर अभी तक कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टेस्ला फिलहाल भारत में अपने वाहन आयात कर उन्हें शोरूम के जरिए बेचना चाहती है, न कि यहीं निर्माण करना। रिपोर्ट्स के मुताबिक भविष्य में यदि टेस्ला को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और सरकार की ओर से आयात शुल्क में रियायत मिलती है, तो कंपनी स्थानीय उत्पादन पर भी विचार कर सकती है। इससे न केवल कीमतों में कमी आएगी, बल्कि रोजगार और तकनीकी क्षेत्र में भी भारत को फायदा मिलेगा।

इतना देगी किराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एलन मस्क की कंपनी का देश में पहला बड़ा कदम है। दिग्गज अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपने पहले शोरूम के लिए मुंबई के पॉश बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके में 4,000 वर्ग फुट जगह किराए पर लिया है। इस प्रॉपर्टी के लिए टेस्ला हर महीने ₹35 लाख से अधिक किराया देगी, जो कि सालाना 5% की दर से बढ़ेगा।

Exit mobile version