Site icon Khabribox

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा 44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, आज से जनता को भी मिलेगा यह मौका

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल का 44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आयोजित हो रहा है।

44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

जिसमें देश के लगभग हर राज्य से आए पारंपरिक उत्पाद, विदेशी कंपनियों की चमकदार भागीदारी और नए स्टार्टअप्स की मौजूदगी इसे और खास बना रही‌ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को इस मेले का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस मेले में 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, 12 देशों के प्रतिनिधि, 55 सरकारी मंत्रालय और विभाग अपनी प्रदर्शनी के साथ शामिल हो रहे हैं। कई मंत्रालय देश में चल रही बड़ी योजनाओं और तकनीकी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार मेले की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखी गई है। वहीं शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक यह सिर्फ व्यापारिक गेस्ट और थोक खरीददारों के लिए खुला रहा।

दिखेगी खास झलक

आम लोगों के लिए मेला आज 19 से 27 नवंबर तक खुला रहेगा। जिसमें
19-27 नवंबर (जनता के लिए)
• वयस्क: 80 रुपये
• बच्चे: 40 रुपये

Exit mobile version