Site icon Khabribox

संयुक्त राष्ट्र का 76वां महाअधिवेशन न्यूयार्क में जारी, विश्‍व के सौ से अधिक नेता कर रहे प्रतिभाग

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां अधिवेशन मंगलवार की रात से  न्यूयॉर्क में आरंभ हुआ। इसमें विश्‍व के सौ से अधिक नेता हिस्‍सा ले रहे हैं। इनमें अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं। अधिवेशन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरस का कार्यकाल अगले पांच वर्ष के लिए बढाया जाना तय है।

निरंकुश राष्ट्रों के खिलाफ एकजुट हों

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन परम्परा के अनुसार अधिवेशन के पहले वक्ता थे। श्री बाइडेन ने महसभा में अपने पहले भाषण में राष्ट्रों से अनुरोध किया कि वे कोविड महामारी, तकनीकी खतरों और निरंकुश राष्ट्रों के खिलाफ एकजुट हों। उन्‍होंने कहा कि बम और गोलियों से कोविड और इसके अन्‍य रूपों को नहीं रोका जा सकता। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि बल प्रयोग को पहले उपाय के स्‍थान पर अंतिम उपाय के रूप में इस्‍तेमाल किया जाना चाहिए।

लोकतंत्र के दूरगामी हित के लिए बल प्रयोग से इंकार किया

अमरीकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हमारी सुरक्षा, समृद्धि और स्वतंत्रता आपस में जुडे हुए हैं और ऐसा पहले कभी नहीं था। उन्‍होंने सुशासन पर जोर दिया और लोकतंत्र के दूरगामी हित के लिए बल प्रयोग से इंकार किया।

Exit mobile version