Site icon Khabribox

आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ, इस दिन बेंगलुरु पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, देश को समर्पित करेंगे नया ‘ध्यान मंदिर’




देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 मई को बेंगलुरु स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ का दौरा करेंगे।


पीएम का दौरा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यात्रा दो विशेष अवसरों का संगम है। जिसमें पहला, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान का 45वां स्थापना दिवस और दूसरा, इसके संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर का 70वां जन्मदिन है। मीडिया रिपोर्ट्स और संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र में नवनिर्मित ‘ध्यान मंदिर’ का भव्य उद्घाटन करेंगे। साथ ही संस्थान द्वारा शुरू की जा रही कई नई सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा आध्यात्मिक और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संस्थान के वैश्विक योगदान को रेखांकित करेंगे।



Exit mobile version