Site icon Khabribox

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की ब्लाॅकबाॅस्टर दहाड़ जारी,दुनिया भर में बना रहीं यह रिकॉर्ड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सिनेमा घरों में ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिनेमाघरों में दहाड़ रहीं हैं।

दुनिया भर में मचा रही धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नया रिकॉर्ड रचा है। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही कई रेकॉर्ड बना डाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में रिलीज हुई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ‘कांतारा’ के बाद अब ‘कांताराः चैप्टर 1’ ने धमाल मचाया है। करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे धांसू कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 11वें दिन रविवार को शनिवार के बराबर ही कमाई की है जो 39.00 करोड़ के आसपास है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 437.65 करोड़ के कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने रविवार को केवल हिन्दी में 13.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि कन्नड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी इस भाषा में इससे कम 12.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म ने 10 दिनों में कुल मिलाकर 560.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब संस्करणों के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और डायरेक्टेड यह फिल्म 2022 की सुपरहिट कांतारा का प्रीक्वल है। इसमें कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं से एक हजार साल पहले की है, जो एक रहस्यमयी लोककथा और देव-मानव संघर्ष के को दिखाती है।

Exit mobile version