Site icon Khabribox

केन्द्र सरकार ने किया साफ- घबराएं नहीं, घरेलू एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, तो इन नंबरों पर करें शिकायत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में कई जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर आम जनता चिंतित हैं।

देखें यह नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और आम लोगों की जरूरतों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा। सरकार का कहना है कि घरेलू रसोई गैस को प्रायोरिटी दी जा रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन कई शहरों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप सीधे गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगर आप इंडेन गैस के उपभोक्ता हैं और आपको सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ी समस्या आ रही है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
• टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
• LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555
• भारत गैस के ग्राहक
• टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
• LPG बुकिंग नंबर: 7715012345
• HP गैस के उपभोक्ता
• टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
• HP Anytime LPG: 9493602222

Exit mobile version