Site icon Khabribox

लावारिस हालत में मिले बच्चे को भेजा गया अल्मोड़ा सदन

16 नवंबर को एक छोटे बच्चे को लावारिस हालत में तालाब किनारे छोड़ा गया था। जिसके मुहं पर कपड़ा ठूसा गया था। जिस पर ग्राम ढकिया गुलाबो के कुछ युवकों ने तालाब के निकट खेत में कपड़े में लिपटा यह नवजात देखा था।

शिशु सदन भेजा गया प्रियांक-

जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को सरकारी अस्पताल के नर्सिंग वार्ड में भर्ती कराया था। जिला बाल कल्याण समिति ने बच्चे का नाम प्रियांक रखा था। जिसे शनिवार को शिशु सदन अल्मोड़ा भेज दिया गया है। बच्चा दो महीने तक शिशु सदन में ही रहेगा । उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र दंपती को सौंपा जाएगा।

Exit mobile version