Site icon Khabribox

भारत में यहां खुला देश का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक, हवा में तैरने जैसा मिलेगा एहसास

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में विशाखापत्तनम में कैलासागिरी हिलटॉप पर बना स्काईवॉक खोल दिया गया है।

बनेगा आकर्षण का केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 01 दिसंबर को यह स्काईवॉक औपचारिक रूप से खोला गया। यह करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह ग्लास स्काईवॉक दिसंबर की छुट्टियों में पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनने वाला है।

इतना मीटर लंबा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्काईवॉक 50 मीटर लंबा है और इसका बड़ा हिस्सा चट्टान से बाहर निकला हुआ है, जिसके नीचे कोई सहारा नहीं है। इसी वजह से यहां खड़े होकर हवा में तैरने जैसा एहसास होता है। यह जगह 862 फीट जमीन से ऊपर और लगभग एक हजार फीट समुद्र तल से ऊपर है। साथ ही इसे देश का सबसे लंबा कैंटिलीवर ग्लास स्काईवॉक माना जा रहा है। शुरुआत में 20-40 लोगों के छोटे ग्रुप को ही 10-15 मिनट के लिए अंदर जाने दिया जाएगा।

Exit mobile version