Site icon Khabribox

देश के नए तीसरे सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, गढ़वाल राइफल्स के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय






उत्तराखंड: लैंसडौन (पौड़ी): देश के नवनियुक्त तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (सेनि) की नियुक्ति हुई है।


इन पदों पर रहे


उनकी नियुक्ति पर उत्तराखंड और विशेषकर गढ़वाल राइफल्स में खुशी की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गढ़वाल रेजिमेंट के 139 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में वे पहले ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें फोर स्टार जनरल का पद प्राप्त हुआ है। हालांकि वे मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं, लेकिन गढ़वाल राइफल्स के साथ उनका अटूट रिश्ता रहा है। वे 24 अप्रैल 2022 से 27 जून 2025 तक गढ़वाल राइफल्स व गढ़वाल स्काउट में 22वें कर्नल ऑफ द रेजिमेंट के पद पर रहे।


उत्तराखंड से दो‌ सीडीएस


गौरतलब है कि देश के पहले और दूसरे सीडीएस दोनों ही उत्तराखंड के पौड़ी जिले से थे। पहले जनरल बिपिन रावत (प्रथम सीडीएस): मूल निवासी ग्राम सैंणा, द्वारीखाल ब्लॉक (पौड़ी)। दूसरे जनरल अनिल चौहान (द्वितीय सीडीएस) मूल निवासी ग्राम गवाणा, खिर्सू ब्लॉक (पौड़ी)।

Exit mobile version