Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के गुनहगारों की पहचान, जारी हुई आतंकवादियों की तस्वीर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते कल मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है।

दुनिया भर में आक्रोश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल भारत को दहला दिया है‌। बल्कि इस घटना ने पूरी दुनिया में आक्रोश बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृतकों के शव श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में रखे गए थे। अमित शाह ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, ‘भारत आतंक के सामने झुकेगा नहीं। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’

तीन आतंकवादियों का स्केच जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में शामिल तीन आतंकवादियों का स्केच जारी कर दिया गया है। वहीं इस हमले के एक दिन बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने चारों आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की प्रॉक्सी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। जिसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मुखौटा संगठन माना जाता है।

सर्च ऑपरेशन जारी

भारत में हमले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चौकस कर दी गई है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मुगल रोड पर तैनात हुई है।

Exit mobile version