Site icon Khabribox

उत्तराखंड पंहुचा देओल परिवार, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई।

उत्तराखंड पंहुचे देओल परिवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को सनी देओल सहित परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे। इस मौके पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को पूरी तरह निजी रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक देओल परिवार पीलीभीत हाउस में रूका। आज बुधवार सुबह वीआइपी घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थियों का बुधवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। परिवार सुबह हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित एक निजी होटल के घाट पर पहुंचा। यहां पंडितों की उपस्थिति में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद रहे। अभिनेता धर्मेंद्र देओल का बीते 24 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम बेहद गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया। 

Exit mobile version