Site icon Khabribox

फिल्म पुष्पा का असर दिख रहा चुनाव में भी, पढ़िए पूरी खबर

साऊथ  की फिल्म पुष्पा का असर चुनाव में भी दिख रहा है । फिल्म पुष्पा के किरदार पुष्पा को मुख्यमंत्री धामी के आधार पर देखा जा रहा है । यह एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  जिसमें  सीएम धामी को धाकड़ धामी के रूप में देखा जा रहा है ।

प्रचार -प्रसार के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा विकल्प

आगामी विधानासभा चुनाव  में 31 जनवरी तक रैलियों, यात्राओं और भीड़ जुटाने पर रोक है । ऐसे में सोशल मीडिया सबसे बड़ा  विकल्प है । जिसके जरिये राजनितिक पार्टियां पार्टी का प्रचार-प्रसार  कर सकती है । ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें  सीएम धामी को पुष्पा फिल्म के नायक की तरह गाने श्रीवल्ली पर थिरकते दिखाया गया है। और साथ ही पुष्पा की जगह ‘पुष्प’ लिखकर कमल का बटन दबाने की दरख्वास्त की जा रही है ।  इसी प्रकार अन्य नेता व राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपने एनिमेटेड वीडिया बना कर सोशल मीडिया पर पार्टी का  प्रचार-प्रसार कर रही हैं।



Exit mobile version