Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव समिति ने की बैठक, 276 अधिवक्ता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तय किया गया कि सिंतबर पहले सप्ताह में चुनाव संपन्न कराये जाएंगे।

28 अगस्त को नामांकन समेत मतदान की तिथि घोषित

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता भानू प्रकाश तिलारा ने बताया कि इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल पंजीकृत 294 सदस्य अधिवक्ताओं में से 276 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर समिति ने पूरी तरह तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 अगस्त को समिति की बैठक में नामांकन समेत मतदान की तिथि घोषित की जाएगी।

मौजूद रहे

यहां बैठक में चुनाव समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद पांडे, कमलेश कुमार, वैभव पांडे, विमला नवींद्र, संतोष कुमार पंत, त्रिभुवन शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version