Site icon Khabribox

भारत की आठ साल की बिनीता का कारनामा, रियलिटी शो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में अपनी परफॉरमेंस से जजों को भी किया हैरान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज भारत के लोग दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा रहें हैं और भारत को गौरवान्वित कर रहें हैं।

बिनीता की परफॉरमेंस से जज भी हुए हैरान

ऐसी एक खबर सामने आई है। असम की एक आठ साल की लड़की ने यूके के रियलिटी शो ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट’ में इंडिया की तरफ से एक नया टैलेंट दिखाया है। जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं असम की बिनीता छेत्री की। बिनीता ने इस शो में अपनी परफॉरमेंस से शो में मौजूद जज को भी चौंका दिया। बिनीता पहले अपना इंट्रो देती है। वो कहती हैं ‘मेरा नाम बिनीता छेत्री है, मैं आठ साल की हूं और मैं असम इंडिया से हूं। ब्रिटेन गॉट टैलेंट मेरा ड्रीम स्टेज है और मैं इसे जीतना चाहती हूं। मैं एक पिंक प्रिंसेज हाउस खरीदना चाहूंगी।’ इसके बाद बिनीता परफॉर्म करती है। जिस पर जज भी हैरान हो जाते हैं। जिस पर उन्हें अगले राउंड के लिए सेलेक्ट कर भी लिया है।

शेयर किया वीडियो

बिनीता की शानदार परफॉरमेंस से सिर्फ शो के जज ही नहीं, बल्कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी खुश हुए। उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर बिनीता का वीडियो भी शेयर किया।

Exit mobile version