Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के खत्याड़ी में चल रही शिव महापुराण कथा का पाँचव दिन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, छह नवंबर को होगा भव्य भंडारे का आयोजन

​
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी क्षेत्र में इन दिनों भक्तिरस की त्रिवेणी बह रही है। यहाँ आयोजित हो रही श्री शिव महापुराण कथा के पाँचवें दिन रविवार को कथा पंडाल में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भारी संख्या में पहुँचे भक्तों ने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ कथा का श्रवण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
कथावाचक पं. कमल योगी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि “शिव पुराण सुनने मात्र से ही मनुष्य के सभी पापों का नाश हो जाता है।” उन्होंने शिव भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सच्ची शिव भक्ति इंसान को सत्य, सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। पंडित योगी ने शिव पुराण के विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और लीलाओं का अत्यंत मनमोहक और सरस वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के दौरान गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और भजनों की धुनों से पूरा क्षेत्र पूरी तरह शिवमय नजर आया। पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए दिखाई दिए।

​छह नवंबर को होगा विशाल भंडारा

मुख्य यजमान शैलेंद्र साह ‘सोबू’ ने जानकारी दी कि यह पावन शिव महापुराण कथा आगामी पाँच नवंबर तक जारी रहेगी। इसके अगले दिन यानी छह नवंबर को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमानों और आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कथा का श्रवण करें, पुण्य लाभ कमाएं और छह नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में महाप्रसाद अवश्य ग्रहण करें।

​रहे मौजूद

कथा के दौरान मुख्य यजमान कैलाश साह, रेखा साह, शैलेंद्र साह, मीनू साह, अंकित साह, हर्ष साह, नंदन सिंह, कमला साह, किरन साह, पान सिंह, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोनू, राकेश साह और प्रदीप साह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और मातृशक्ति मौजूद रहीं।

Exit mobile version