Site icon Khabribox

फिल्म ‘हनुमान’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका, कम बजट में बनीं इस फिल्म ने कमा डाले इतने करोड़

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर के सिनेमाघरों में ‘हनुमान’ फिल्म की धूम मची हुई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी ने अपना डंका बजा दिया है। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ कमाल का बिजनेस किया है। तेलुगू फिल्म हनुमान को महज 25 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है और इसने दुनियाभर से 125 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।इस फिल्म का डायरेक्शन प्रशांत वर्मा ने किया है। इसमें तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और राज दीपक शेट्टी अहम भूमिका में हैं।

Exit mobile version