Site icon Khabribox

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बनाया रिकॉर्ड, देवता, आस्था और लोककथाओं की रहस्यमयी कहानी से रूबरू कराती फिल्म बनी देश की तीसरी सबसे धाकड़ फिल्म

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 02 अक्टूबर को सिनेमा घरों में ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने नया रिकॉर्ड रचा है।

दुनिया भर में मचाया धमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नया रिकॉर्ड रचा है। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में रिलीज हुई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ‘कांतारा’ के बाद अब ‘कांताराः चैप्टर 1’ ने धमाल मचाया है। करीब 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे धांसू कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा: चैप्टर 1 फिल्म ने 25वें दिन 10.00 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 589.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से ये देश भर में सबसे अधिक ग्रॉस कलेक्शन वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। वहीं 24 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 801.00 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि 25 दिनों में ये कलेक्शन करीब 815.00 करोड़ के करीब होगी। विदेशों में इस फिल्म ने 110.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर फिल्म 690.70 करोड़ से आगे जा चुकी है।

फिल्म का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में डब संस्करणों के साथ भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और डायरेक्टेड यह फिल्म 2022 की सुपरहिट कांतारा का प्रीक्वल है। इसमें कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं से एक हजार साल पहले की है, जो एक रहस्यमयी लोककथा और देव-मानव संघर्ष के को दिखाती है।

Exit mobile version