Site icon Khabribox

फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स’ कल होगी रिलीज, वानरों और इंसानों के बीच की दिखेगी जंग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं।‌ एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स’ का कुछ  दिनों पहले ट्रेलर छाया रहा। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। यह हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है।

मई में रिलीज होगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द ऐप्स’ की कहानी है, जो कल रिलीज होगी। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म बिल्कुल नए एक्शन और एडवेंचर के साथ नजर आ रही है। यह फिल्म अल 10 मई को 2024 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

बंदर नेता की दिखेगी कहानी

यह फिल्म एक बंदर नेता की कहानी बताती है जो खोई हुई मानव तकनीक की खोज करता है। साथ ही इसके लिए कुछ पीढ़ियों द्वारा बनाई गई हर चीज़ को नष्ट करने की धमकी दी जाएगी। जिसमें वानर ग्रह का एक अत्याचारी वानर नेता अपने साम्राज्य का निर्माण करता है, वह इंसानों को गुलाम बनाना शुरू कर देता है, उनसे बदला लेने के लिए वह इंसानों के साथ बेहताशा जुल्म करता है। इसके बाद शुरू होती है वानरों और इंसानों के बीच जंग। इसमें वानरों और इंसानों के बीच जंग दिखाई गयी है।

Exit mobile version