देशभर में आज गुरूवार 31 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े है।
पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-
तेल कंपनियों ने गुरूवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.81 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 92.27 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 93.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।