Site icon Khabribox

हल्द्वानी में खुला है पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस, युवाओं को मिलेंगी यह सुविधाएं, पोस्ट विभाग की खास पहल के साथ अब तक खुले दो Gen-Z पोस्ट ऑफिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में डाक विभाग ने एक खास पहल की शुरुआत की है। इसके तहत बीते दिनों डाक विभाग ने हल्द्वानी में अपना दूसरा Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोला है।

पोस्ट विभाग की खास पहल

जानकारी के अनुसार कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भारतीय डाक विभाग ने एक नई पहल करते हुए राज्य का दूसरा जेन-जी पोस्ट ऑफिस शुरू कर दिया है।
हल्द्वानी में भारतीय डाक विभाग ने बीते गुरूवार को उत्तराखंड का दूसरा Gen-Z पोस्ट ऑफिस खोला है। जो एमबीपीजी कॉलेज परिसर में है और इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक डाक सेवाओं से जोड़ना है। जिसमें फ्री वाई-फाई, कैफे, मिनी लाइब्रेरी और डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाएं हैं, जिससे तकनीक-प्रेमी नई पीढ़ी को डाक सेवाओं के करीब लाया जा सके। यह उत्तराखंड में खुलने वाले सात Gen-Z पोस्ट ऑफिस में से दूसरा है, पहला पौड़ी के जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में खुला था‌। यह पोस्ट ऑफिस पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ एक आधुनिक और नवाचार आधारित केंद्र के रूप में कार्य करेगा। Gen-Z पोस्ट ऑफिस की खासियत यह है कि इसे शिक्षण संस्थानों के परिसर में खोला जा रहा है‌। पोस्ट ऑफिस की ये पहल नई जनरेशन के युवाओं को आकर्षित करने वाली होगी। इसे इस तरीके से डिजाइन किया जा रहा है. इसके अलावा Gen-Z पोस्ट ऑफिसों में wifi की सुविधा भी है। यहां पर कॉफ़ी मशीन होगी।

Exit mobile version