Site icon Khabribox

भारत में बनी पहली मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप, पीएम ने की लांच,जानें कब तक बाजार में होगी उपलब्ध

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत में पहली मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप निर्मित की गई है।

भारत की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में बड़ी उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मंगलवार को देश में बने पहले सेमी कंडक्टर चिप को लॉन्च किया गया है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में बनी पहली चिप भेंट की। इस मौके पर उन्होंने विक्रम 32-बिट प्रोसेसर (Vikram 32-bit chip) और चार अन्य मंजूर प्रोजेक्ट के टेस्ट चिप्स भी प्रस्तुत किए। इसे ISRO की सेमीकंडक्टर लैब में बनाकर तैयार किया गया है। इस संबंध में बीते कुछ दिनों पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी। जिसमें पीएम ने कहा कि साल 2025 के अंत तक पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप बाजार में उपलब्ध होगा। पीएम ने बताया कि सरकार मेड इन इंडिया 6जी नेटवर्क को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। पीएम ने आगे कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि भारत में 50-60 साल पहले ही सेमीकंडक्टर का निर्माण शुरू हो सकता था, लेकिन भारत ने वह मौका गंवा दिया और वही स्थिति उसके आगे लंबे समय तक बनी रही। आज हमने इस हालात को बदल दिया है।

मैन्युफैक्चरिंग पर भी तेजी से किया जा रहा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़ी फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो चुकी हैं।’ पीएम ने कहा,
था कि ‘स्वदेशी रूप से विकसित पहला सेमीकंडक्टर चिप इसी साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले 2-3 महीनों में देश के दो और नए प्लांट्स से चिप्स का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। साथ ही, चार और सेमीकॉन यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

Exit mobile version