अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी सामने आई है।
कार्यक्रम का होगा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन आने वाला केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल एसएसजे विश्वविद्यालय में ककार्यक्रम आयोजित होगा। बताया कि 22 अगस्त को प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी, 23 अगस्त को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। जिसमें नैनीताल एसएसजे विश्वविद्यालय में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना है।