Site icon Khabribox

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में बदला बीकॉम ऑनर्स का स्वरूप, देखें क्या हुआ बदलाव




हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र के बीच में ही बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम के स्वरूप में बड़ा बदलाव कर दिया है।


हुआ यह बदलाव


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस प्रोफेशनल कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को ‘ऑनर्स’ की डिग्री नहीं दी जाएगी। इसके स्थान पर उन्हें बैंकिंग, टैक्स या एकाउंटिंग जैसे विशेषज्ञता क्षेत्रों में साधारण स्नातक (कॉमर्स) की उपाधि मिलेगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय के पीछे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रावधानों का तर्क दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, एनईपी में केवल चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वालों को ही ‘ऑनर्स’ की उपाधि देने का नियम है। चूंकि कुविवि का बीकॉम ऑनर्स कोर्स तीन वर्षीय है, इसलिए तकनीकी अड़चनों को देखते हुए यह संशोधन किया गया है।



Exit mobile version