Site icon Khabribox

इस राज्य की सरकार का नकल माफियाओं पर सख्त कदम, अब नकल करवाते पकड़े गए तो हो सकता है आजीवन कारावास, इतने करोड़ का जुर्माना भी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित होने वाली है।

डीएम ने दी यह जानकारी

जिसमे इन परीक्षाओं में नकल कराने वालों पर कठोर एक्शन लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सरकार कुछ सख्त कदम उठाने वाली है। सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बीते दिन बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हुई बैठक में यह चेतावनी दी है। जिस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नकल एवं पेपर लीक की घटना रोकने को लेकर सख्त निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2024 लाया गया है।

एक करोड़ का जुर्माना

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड परीक्षा के दौरान अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाता है तो उसे अगले साल भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं नकल माफियाओं और पेपर लीक में शामिल मिलने पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही आजीवन कारावास भी हो सकता है। यही नहीं नकल माफियाओं की संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।

Exit mobile version