Site icon Khabribox

25 अगस्त को यहां होगा उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ का महासंगम


अल्मोड़ा उत्तराखंड प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री अवधेश पन्त ने एक बयान जारी किया।

कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को हरिद्वार जनपद में देश के तमाम प्रदेशों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारियों के प्रांतीय प्रतिनिधियों का एक महासंगम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

की यह अपील

उन्होंने उत्तराखंड के समस्त जनपदों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों परिवारों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Exit mobile version