Site icon Khabribox

महाकुंभ का आगाज: आज से शुरू हो रहा है फीफा वर्ल्ड कप 2026, उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आज से आगाज हो गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से फुटबॉल के इस महाकार्निवाल का भव्य आगाज होने जा रहा है। 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार कई नए रिकॉर्ड बनेंगे। फुटबॉल के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमें खिताब के लिए आपस में टकराएंगी। कुल 39 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 104 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी USA, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। पिछले सीजन (2022) की विजेता अर्जेंटीना इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपने खिताब को बचाने उतरेगी। यह टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका के 3 देशों के कुल 16 स्टेडियमों में खेला जाएगा, जिसमें अमेरिका के 11, मैक्सिको के 3 और कनाडा के 2 फुटबॉल स्टेडियम शामिल हैं।

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला

​टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून 2026 को सुबह 1:30 बजे से शुरू होगा।

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

• ​टूर्नामेंट में कुल 72 लीग मैच खेले जाएंगे। नॉकआउट और फाइनल का सफर कुछ इस तरह रहेगा:
• ​लीग व ग्रुप स्टेज: 12 जून से 28 जून
• ​राउंड ऑफ 32: 29 जून से 4 जुलाई
• ​राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 8 जुलाई
• ​क्वार्टर फाइनल: 10 जुलाई से 12 जुलाई
• ​सेमीफाइनल: 15 और 16 जुलाई (अटलांटा और अर्लिंग्टन में)
• ​तीसरे स्थान का प्लेऑफ: 19 जुलाई (मियामी में)
• ​ग्रैंड फिनाले: 20 जुलाई (न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में)

Exit mobile version