Site icon Khabribox

नवंबर से शुरू होगा दस दिवसीय भव्य उत्तराखंड महोत्सव, दिखेगा लोक धुनों की मिठास और पहाड़ों की संस्कृति का मनोहारी संगम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लखनऊ में बीरबल साहनी मार्ग स्थित गोमती तट किनारे पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

रहेगी इनकी धूम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें परंपराओं की महक, लोक धुनों की मिठास और पहाड़ों की संस्कृति का मनोहारी संगम दिखेगा। यह आयोजन नौ नवंबर से 18 नवंबर किया जाएगा। इस संबंध में बताया है कि इस बार महोत्सव में 40 टीमें अपनी परंपरागत झोड़ा नृत्य की थाप पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। डांस उत्तराखंड डांस में 12 टीमें अपनी कला का जलवा बिखेरेंगी, जबकि नाचेगा भारत प्रतियोगिता में 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Exit mobile version