Site icon Khabribox

भारत में कमजोर पड़ने लगी कोरोना वायरस की पकड़, मामलों में आई गिरावट, देखें आकंड़े

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहें हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 6,483 हो गए, जो मंगलवार को 6,836 थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 353 नए मामले सामने आए, जबकि चार मौतें दर्ज की गईं। इनमें से दो मौतें महाराष्ट्र में, एक केरल और एक दिल्ली में हुई। सभी मृतक बुजुर्ग थे और उन्हें सांस संबंधी या अन्य पुरानी बीमारियां थीं।

यह वैरिएंट बन रहीं वजह

कोरोना वायरस के मामलों में इस रफ़्तार के पीछे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स जैसे JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFC को जिम्मेदार माना जा रहा है। नए उप-वैरिएंट्स जैसे LF.7, XFG, JN.1, और NB.1.8.1 के कारण मामलों में वृद्धि देखी गई, लेकिन JN.1 अभी भी 53% मामलों का प्रमुख वैरिएंट है।

Exit mobile version