Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का नारा, कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं जिम्मेदारियां, बनाई खास रणनीति

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

बैठक का आयोजन

जिस पर इसे लेकर जिला पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी अभियानों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया कि यह अभियान आगामी 11 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। ‌इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष टोलियां बनाई जाएंगी, जो घर-घर जाकर नागरिकों और कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करेंगी।‌ जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बैठक का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

रहें उपस्थित

इस बैठक में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version