Site icon Khabribox

मृतक महिला के पति ने बोला मैं केस वापस लेने को तैयार, पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन के जेल जाने के बाद कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे देश में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में बड़ी संख्या फैंस ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया। जिसके बाद हैदराबाद की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके बाद इस इस मामले में मृतिका रेवती के पति भास्कर कहते हैं कि “मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था। अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें मेरी पत्नी की मौत हुई।”

संध्या थिएटर में भगदड़ में हुई थी महिला की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मची थी। यह घटना 4 दिंसबर के दिन घटी थी। जब पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग हो रही थी। जिसमें हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास इसी इवेंट के दौरान भगदड़ मच गई‌। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। इस घटना के मामले पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

Exit mobile version