Site icon Khabribox

उत्तराखंड में वन्य जीवों के बढ़ रहें हमले बड़ा चिंता का विषय, सीएम ने केंद्र से मांगा यह सहयोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में गांवों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों की आमद बढ़ने लगी है। वहीं कुछ जिलों में इन दिनों गुलदार व भालू आतंक के पर्याय बने हुए हैं।

की यह मांग

जो एक बड़ा चिंता का विषय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से दूरभाष पर वार्ता की और इस विषय पर चर्चा की। जिस पर उन्होंने इसके लिए राज्य को अतिरिक्त संसाधन और सहयोग का अनुरोध किया है।

दिया यह आश्वासन

जिस पर केंद्रीय मंत्री यादव ने राज्य को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए वैज्ञानिक प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और त्वरित राहत व्यवस्था पर बल दिया।

Exit mobile version