Site icon Khabribox

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की लिस्ट तैयार , आयोग ने दी यह जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव होने हैं।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों पहले जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें उन्होंने इसका कारण स्वास्थ्य समस्याएं बताई थी। जिसके बाद अब भारत के चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की लिस्ट तैयार कर उसे अंतिम रूप दे दिया है। इस संबंध में आयोग ने X पर एक प्रेस नोट शेयर किया। जिसमें बताया कि, ‘2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सदस्यों को उनके संबंधित सदनों के राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर वर्णानुक्रम ( A से Z) में सूचीबद्ध किया गया है।’

Exit mobile version