Site icon Khabribox

उत्तराखंड में इस जिले में पकड़ा गया अब तक का सबसे लंबा और भारी अजगर, वन विभाग भी हुआ हैरान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के काशीपुर गौशाला क्षेत्र से एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।

अजगर का सफल रेस्क्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अजगर का वजन 1 क्विंटल 75 किलो से अधिक है। वहीं लंबाई 20 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। वन विभाग को काशीपुर की गौशाला सैनिक कॉलोनी से एक विशाल अजगर के खेत में घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस भारी-भरकम अजगर को रेस्क्यू किया। वन विभाग की ‘सेव द स्नेक’ टीम ने इस अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बताया विशालकाय अजगर

इस संबंध में तराई पश्चिमी के रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इससे पहले इतने बड़े अजगर को इस क्षेत्र में नहीं पकड़ा गया था। बताया कि यह इस क्षेत्र में अब तक पकड़ा गया सबसे भारी और लंबा अजगर है। इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इतना बड़ा अजगर मिलने से वन विभाग भी हैरान हुई है।

Exit mobile version