Site icon Khabribox

आज से यहां शुरू हो रहा है आम महोत्सव का आयोजन, उत्तराखंड के आम भी होंगे प्रदर्शित

आज 04 जुलाई से मलीहाबाद (यूपी) में आम महोत्सव का आयोजन शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन छह जुलाई तक चलेगा।

आम महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में होने वाले इस आयोजन में सभी प्रदेशों के बेहतरीन आम के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आमपाली, बांबेग्रीन, मल्लिका, रामकेला, जरदालू, अंबिका, पुष्पा लालिमा, पुष्पा श्रेष्ठ, पितांबर, अरुणिका, अरुणिमा, बनारसी, रेटाल, प्रतिभा, केसर, अर्का किरण, सूर्या, गुलाब खास, गौरजीत और अल्फांसो आम के स्टॉल लगेंगे। इस महोत्सव में उत्तराखंड के आम भी प्रदर्शित होंगे इसके लिए उत्तराखंड के प्रत्येक जिलों से आम की खेप पहुंच रही है। इसमें खासकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले पौड़ी से छह किसान भी आम के स्टॉल लगाएंगे।

Exit mobile version