Site icon Khabribox

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भारतीय ध्व्ज अधिनियम के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भारतीय ध्व्ज अधिनियम 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

तिरंगा लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है

राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि तिरंगा लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि लोगों और संगठनों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय नियमों और व्यवहार की अनदेखी की जा रही है।

Exit mobile version