Site icon Khabribox

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इसका नाम बदलकर रखा गया “रोहित शर्मा स्टैंड”, हुआ उद्घाटन, इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर एक स्टैंड का उद्घाटन किया गया है।

उद्घाटन समारोह का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्टैंड का उद्घाटन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीते कल शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा यह समारोह को आयोजित किया गया।

लिया गया था यह निर्णय

दरअसल ई MCA की 86वीं सभा हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम बदलकर “रोहित शर्मा स्टैंड” रखा जाएगा, ताकि भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के शानदार करियर को सम्मानित किया जा सके। इसके साथ ही रोहित शर्मा अब उन भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड बने हैं। जिसमे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विजय मर्चेंट जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं।

Exit mobile version