Site icon Khabribox

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी, यहां देखें पूरा चुनाव कार्यक्रम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है।

नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के लक्ष्मण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया है। इस चुनाव को संगठन पर्व 2024 का नाम दिया गया है। इसके साथ ही निर्वाचक मंडल की सूची भी प्रकाशित की गई हैं।  यह सूची पार्टी मुख्यालय में जारी की गई।

अधिसूचना जारी

📌📌जिसमें नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस दौरान उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
📌📌दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे तक की जाएगी‌। इसके बाद, इच्छुक उम्मीदवार शाम 5 से 6 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
📌📌शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा बयान जारी किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ, तो 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

Exit mobile version